Science Exhibition @ Prince College, Sikar.
Exhibition of more than 200 science models at Prince College...
A science exhibition was organized at Prince College located on Jaipur-Bikaner bypass. In the exhibition, more than 200 models of science and technology were displayed by the college students using creative and innovative ideas. Models include Global Warming, Hydroelectric Dam, Tesla Coal, Acid Rain, 3D Hologram, Photosynthesis, Green House, Poly House, Chandrayaan 3, Aditya L 1, Volcanic Eruption, Solar Energy, Wind Energy, Smart City, Laser Security System, Railways Braking System, Green Energy, Hydrogen Car, L1F1 System, Coronavirus Response Vaccine, Zero Carbon City, Earth Conservation etc. were prominent.
The chief guest at the exhibition was Vijay Kumar, Under Secretary, Ministry of Commerce, Government of India. The jury included S.K. Assistant Professors of Government College, Dr. Suresh Kumar, Dr. Yogesh Kumar and Dr. Naresh Chejara were present. On the basis of various parameters, the jury awarded the first prize to the electricity generation model from speed breaker of Akhilesh, Rahul and Raj Karan, the second prize to the acid rain and lumpy virus model of Kanishka, Rishika and Kavita and the integrated farming system of Manju, Rajkumari and Bhavana. Awarded the third prize.
On this occasion, Prince Eduhub Chairman Dr. Piyush Sunda addressed the students and inspired them for unique ideas and innovation.
Prince College Managing Director Ashok Kumar, Dr. Raju Sharma, Dr. Mahendra Singh Doody, Kishore Jha, Kuldeep Singh, Suraj Sharma, Jaipal Singh and all the lecturers and thousands of students were present in the exhibition.
Dr. Piyush Sunda
(Chairman)
प्रिंस कॉलेज में 200 से अधिक साइंस मॉडल्स की प्रदर्शनी...
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा क्रिएटिव व इनोवेटिव आईडियाज का प्रयोग करते हुए विज्ञान व प्रौद्योगिकी के 200 से अधिक मॉडल्स प्रदर्शित किये गये। मॉडल्स में ग्लोबल वार्मिंग, हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेम, टेस्ला कोयल, अम्ल वर्षा, 3डी होलोग्राम, प्रकाश संश्लेषण, ग्रीन हाउस, पोली हाउस, चंद्रयान 3, आदित्य एल 1, ज्वालामुखी उद्गार, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, रेलवे ब्रेकिंग सिस्टम, ग्रीन एनर्जी, हाइड्रोजन कार, एल 1 एफ 1 सिस्टम, कोरोनावायरस रिफ्लेक्शन वैक्सीन, जीरो कार्बन सिटी, पृथ्वी संरक्षण आदि प्रमुख रहे।
प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी विजय कुमार रहे। निर्णायक मंडल में एस.के. गवर्नमेंट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुरेश कुमार, डा. योगेश कुमार व डा. नरेश चेजारा शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने विभिन्न मानकों के आधार पर अखिलेश, राहुल व राज करण के स्पीड ब्रेकर से इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन मॉडल को प्रथम पुरस्कार, कनिष्का, रिषिका व कविता के अम्ल वर्षा व लम्पी वायरस मॉडल को द्वितीय पुरस्कार एवं मंजू, राजकुमारी व भावना के इंटिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें यूनिक आईडियाज व नवाचार के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में प्रिंस कॉलेज प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, डा. राजू शर्मा, डा. महेंद्र सिंह डूडी, किशोर झा, कुलदीप सिंह, सूरज शर्मा, जयपाल सिंह सहित समस्त व्याख्याता एवं हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
डा. पीयूष सुण्डा
(चेयरमैन)